Bihar Board 12th History Guess 2025 Exam Shorts Questions Part 3
21. अलबरूनी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। [2017A,2018A,2020A]
उत्तर – अलबरूनी महमूद गजनवी के दरबार का प्रसिद्ध इतिहासकार था। भारत पर महमूद के आक्रमणों के समय वह महमूद की सेना के साथ भारत आया था। यहाँ उसने भारतीय सभ्यता व संस्कृति से प्रभावित होकर भारतीय साहित्य का अध्ययन किया। अलबरूनी ने अपने अनुभवों को तथा महमूद के आक्रमणों के विनाशकारी प्रभावों का वर्णन अपनी पुस्तक ‘किताब-उल-हिन्द’ में किया है।
📞आल सब्जेक्ट 4 पेज गेस नोट्स के लिए कॉल करे 👉 9304669351, 6299033581
WHATSAPP OFFICIAL CHANNEL | JOIN |
TELEGRAM OFFICIAL CHANNEL | JOIN |
YOUTUBE OFFICIAL CHANNEL | SUBCRIBE |
22. भारत आने वाले चार विदेशी यात्री एवं उनके यात्रा वृत्तान्तों के नाम लिखें। [2020A, 2021A]
उत्तर – भारत आने वाले चार विदेशी यात्री एवं उनके यात्रा वृतांत निम्न हैं : (i) अलबरूनी-किताब-उल-हिंदू, (ii) इब्नबतूता-रेहला (iii) मेगास्थनिज-इंडिका (iv) फाहियान-बौद्ध राज्यों अभिलेख।
23. स्थायी बंदोबस्त से कंपनी को क्या लाभ हुए? [2013A, 2015A,2016A]
उत्तर – स्थायी व्यवस्था से कंपनी को निम्न लाभ हुए
(1) स्थायी बंदोबस्त से कुछ समय के लिए बंगाल की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।
(ii) कंपनी के समक्ष आर्थिक अस्थिरता की स्थिति समाप्त हो गयी और कंपनी की आय निश्चित हो गई।
(iii) कम्पनी को भारत में जमींदार के रूप में राजभक्त वर्ग मिल गया।
(iv) लगान वसूली में होने वाला अपव्यय समाप्त हुआ और प्रशासनिक खचों में कटौती हुई।
23. झूम खेती के बारे में आप क्या जानते हैं? [2018A,20204,2022A]
उत्तर – झूम कृषि एक आदिम प्रकार की कृषि है जिसमें पहले वृक्षों तथा वनस्पतियों को काटकर उन्हें जला दिया जाता है और साफ की गई भूमि को पुराने उपकरणों (लकड़ी के हलों आदि) से जुताई करके बीज बो दिये जाते हैं। फसल पूर्णतः प्रकृति पर निर्भर होती है और उत्पादन बहुत कम हो पाता है। कुछ वर्षों तक (प्रायः दो या तीन वर्ष तक) जब तक मिट्टी में उर्वरता विद्यमान रहती है इस भूमि पर खेती की जाती है। इसके पश्चात् इस भूमि को छोड़ दिया जाता है जिस पर पुनः पेड़-पौधे उग आते हैं। अब अन्यत्र जंगली भूमि को साफ करके कृषि के लिए नई भूमि प्राप्त की जाती है और उस पर भी कुछ ही वर्ष तक खेती की जाती है।
24. उपनिवेशवाद का क्या अर्थ है? [2022A]
उत्तर – उपनिवेशवाद का मूल अर्थ है किसी समृद्ध एवं शक्तिशाली देश द्वारा किसी निर्बल परंतु प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण देश पर अपना राजनीतिक सत्ता स्थापित करना। इसमें उपनिवेश के लोग विदेशी सत्ता द्वारा शासित होते हैं। जैसे भारत पर अंग्रेजों द्वारा उपनिवेश कायम करना।
25. 1857 के विद्रोह के मुख्य कारण क्या थे? [2013A,2015A,2016A]
उत्तर – 1857 की क्रांति भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। इसमें पहली बार अंग्रेजों का मुकाबला भारतीय राजाओं से हुआ। इस क्रांति के निम्न कारण थे-
(1) विदेशी शासन के प्रति घृणा – 1857 की क्रांति का मुख्य कारण था लोगों में विदेशी शासन के प्रति घृणा होने लगी थी।
(ii) डलहौजी की साम्राज्यवादी नीति – डलहौजी की हड़प नीति, कुप्रशासन का आरोप, दत्तक पुत्र के नियम में बदलाव के कारण सतारा, नागपुर, झाँसी, अवध, आदि का अंग्रेजी साम्राज्य में विलय कर लिया गया। इससे यहाँ के स्थानीय शासक और जनता अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की शुरुआत की।
(iii) भारत का आर्थिक शोषण-1857 के क्रांति का एक मुख्य कारण था भारत का आर्थिक शोषण। इससे लोगों ने क्रांति की।
(iv) ईसाई मिशनरियों की भूमिका-भारतीयों को ईसाई मिशनरियों द्व ारा ईसाई बनाने की गतिविधि चल रही थी।
26. वीर कुंवर सिंह का एक संक्षिप्त परिचय दें। [2018A,2020,2021A]
अथवा, बाबू कुँवर सिंह कौन थे? 1857 की क्रांति का नेतृत्व पटना में किसने किया? [2022A]
उत्तर – वीर कुंवर सिंह का जन्म बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर नामक गाँव में हुआ था। कुछ इतिहासकार उनकी जन्म तारीख 12 अप्रैल, 1782 बताते हैं तो कुछ 1778 के लगभग मानते हैं। उनके यहाँ जमींदारी चलती थी। 12 अगस्त, 1857 को कुंवर सिंह के किले पर अंग्रेजों ने अधिकार कर लिया। कुंवर सिंह के अंतिम काल में उनका सामना ली ग्रैंड की सेना से हुआ। यह 23 अप्रैल, 1858 की घटना है। कुंवर सिंह उस युद्ध में बिजयी रहे। युद्ध जगदीशपुर से डेढ़ मील दूर हुआ। ली ग्रैंड मारा गया। इस युद्ध में विजयी होने के तीन दिनों बाद 26 अप्रैल, 1858 को वीर कुंवर सिंह की मृत्यु हो गई।
इस क्रांति का नेतृत्व पटना में पीर अली ने किया था।
25. सिविल लाइन्स का विकास किस प्रकार हुआ? [2019A,2021A]
उत्तर – सिविल लाइन्स का विकास अंग्रेजी शासन के दौरान हुआ। इसे ह्वाइट टाऊन भी कहा जाता था। सिविल लाइन्स में अंग्रेज अधिकारियों के आवासीय परिसर होते थे। इस परिसर में भारतीयों को जाने की मनाही होती थी। इसमें सिर्फ अंग्रेज ही रहते थे। कोलकाता, इलाहाबाद, बरेली, मुंबई आदि शहरों में अंग्रेजों ने इस प्रकार के टाउन का विकास किया।
26. चॉल इमारतों को समझाइए। [2021A,2023A]
उत्तर – औपनिवेशिक काल में मुंबई में अधिक-से-अधिक मजदुरों को रहने के लिए कम जगह में चॉल इमारतें बनाई जाती थी। चॉल इमारतें सामान्यतः चार मंजिला इमारतें होती थी। इसमें एक कमरे के घर होते थे। शौचालय के रूप में हर मंजिल पर कॉमन शौचालय होता था। ये इमारतें मुंबई की पहचान थी। आजकल इन इमारतों की जगह बहुमंजिला इमारतें बनने लगी हैं।
WHATSAPP OFFICIAL CHANNEL | JOIN |
EDUCATION NEWS YOUTUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
TELEGRAM OFFICIAL CHANNEL | CLICK HERE |
CLASS 12th YOUTUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
CLASS 10th YOUTUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |